Popup Image
Advertisement

सीवरेज का पानी खेत में छोड़ रहा था, पड़ोसी ने मना किया तो फावड़ा मारकर सिर फोड़ा

अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन। नागदा मंडी थाना क्षेत्र के ग्राम ढाबरी में पड़ोसी ने पड़ोसी का फावड़ा मारकर सिर फोड़ दिया। मामले में घायल ने पुलिस को शिकायत की है।
घायल का नाम तोलाराम पिता मदन सिंह (३८) निवासी ढाबरी है। उन्होंने बताया कि रविवार सुबह १० बजे उनका पड़ोसी राजाराम गुर्जर मेरे खेत में अपने सीवरेज का पानी छोड़ रहा था। उसे ऐसा करने से रोका और नाली बनाने को कहा तो उसने फावड़ा सिर पर मार दिया जिससे सिर फूट गया और काफी खून बह गया। फरियादी तोलाराम ने नागदा मंडी थाने में शिकायत की है। फिलहाल चरक अस्पताल में तोलाराम का इलाज चल रहा है।

Advertisement

हॉर्न बजाने को लेकर मारपीट

अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन। हॉर्न बजाने की बाज को लेकर नागझिरी स्थित तेजाजी मंदिर के सामने एक युवक के साथ तीन युवकों ने गाली-गलौच करते हुए जमकर मारपीट की। मामले में नागझिरी पुलिस ने प्रकरण दर्ज किया है। मिली जानकारी के मुताबिक इंदौर के बाणगंगा थाना क्षेत्र के ग्राम अलवासा का रहने वाला राहुल पिता हरिराम चौहान रविवार को नागझिरी थाना क्षेत्र के गांधीनगर में अपने ससुराल आया था। यहां तेजाजी मंदिर के सामने बाइक का हॉर्न बजाने पर तीन अज्ञात युवकों ने गाली-गलौच करते हुए राहुल के साथ जमकर मारपीट की और फिर किसी नुकीली चीज से हमला कर दिया। आरोपियों ने जाते-जाते जान से मारने की धमकी भी दी। घायल राहुल को परिजन चरक अस्पताल लेकर पहुंचे। पुलिस ने फरियादी की रिपोर्ट पर प्रकरण दर्ज किया है।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें