Advertisement

पत्नी मायके गई तो पति ने की दूसरी शादी

इंदौर। ग्रामीण अंचल में एक नव विवाहिता ने अपने पति के खिलाफ दहेज प्रताडऩा और दूसरी शादी करने की धाराओं में मुकदमा दर्ज करवाया है। पीडि़ता का कहना है कि उससे 5 लाख रुपए की मांग की जा रही थी। उसे घर से निकाल दिया था ,वह अपने मायके में थी तभी पति ने दूसरा विवाह रचा लिया।

 

Advertisement

मामला गौतमपुरा थाना क्षेत्र के ग्राम बजरंग पालिया का है। फरियादी बुलबुल पंवार की शिकायत पर आरोपी पति दरबार सहित सास रुकमा बाई और ननद आरती के खिलाफ प्रकरण दर्ज हुआ है। बुलबुल ने पुलिस को बताया कि साल 2018 में उसकी शादी दरबार से हुई थी। ससुराल वाले दहेज में 5 लाख रुपए की मांग कर रहे थे।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें