Advertisement

घर के आसपास से निकलने की बात पर युवक की जमकर पिटाई, दोस्त बचाने पहुंचा तो उसे भी पीटा

उज्जैन। पंवासा थाना क्षेत्र के ताजपुर में घर के आसपास से निकलने की बात पर एक युवक की कुछ लोगों ने जमकर पिटाई कर दी। युवक की मां और दोस्त उसे बचाने पहुंचे तो मां के साथ अभद्रता करते हुए दोस्त को भी जमकर पीटा। घटना का वीडियो वायरल होने के बाद मामले में पंवासा पुलिस ने प्रकरण दर्ज किया है।

Advertisement

मिली जानकारी के मुताबिक अंशुल पिता संजय शर्मा (19) निवासी ग्राम मालीपुरा (ताजपुर) सोमवार सुबह 11 बजे कॉलेज जाने के लिए निकला था। इस दौरान ताजपुर में शासकीय स्कूल के पास चौपाटी पर सुभाष पाटीदार, विष्णु पाटीदार, कमल पाटीदार और धर्मेंद्र पाटीदार ने अंशुल को घेरकर डंडों से बेरहमी से पीटा। इसके बाद चारों अंशुल को मक्सी रोड स्थित शिव कमल कोल्ड स्टोर के पीछे स्थित खेत पर ले गए और वहां भी लाठियों से इतना पीटा कि उसका सिर फूट गया।

इसकी जानकारी जब अशुंल के दोस्त शंकर पिता कैलाश जाधव को लगी तो वह उसकी मां संजूबाई के साथ बीच-बचाव करने पहुंचा तो चारों ने शंकर को भी जमकर पीटा और अंशुल की मां के साथ अभद्रता की। मारपीट में अंशुल और शंकर को काफी चोट आई है। मामले में फरियादी शंकर जाधव की रिपोर्ट पर पंवासा पुलिस ने प्रकरण दर्ज किया है।

Advertisement

पुलिस के मुताबिक आरोपियों ने अंशुल पर उनके घर के आसपास आने की बात को लेकर मारपीट की, जबकि सूत्रों का कहना है कि धर्मेंद्र पाटीदार की बेटी से अंशुल बात करता था। इसे लेकर 6 माह पहले धर्मेंद्र ने बात नहीं करने को लेकर उसे समझाया था। पिछले दो दिनों से अंशुल युवती के घर के आसपास चक्कर लगा रहा था इसलिए उसे जमकर पीटा।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें