पति से विवाद के बाद पत्नी ने जहर खाकर दी जान

उज्जैन। महिला ने पति से विवाद के बाद जहर खाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने महिला के मायके वालों को सूचना दी है। सीताबाई पति दीपक 25 वर्ष निवासी मोहन बड़ोदिया की जिला चिकित्सालय में उपचार के दौरान मृत्यु हो गई।

पति दीपक ने बताया कि उन्होंने घर से भागकर शादी की थी और कानड़ में रहने वाली बहन गीता के घर मिलने आये थे। वहां सीताबाई ने दीपक की बाइक की चाबी छुपा दी तो दोनों में विवाद हुआ। इसी दौरान सीताबाई ने जहर खा लिया। उसे कानड़ के अस्पताल से उज्जैन रैफर किया गया था।
कार ने बाइक सवारों को टक्कर मारी, तीन घायल
अक्षरविश्व न्यूज. उज्जैन:इंदौर के तीन युवक बाइक से उज्जैन दर्शन करने आये थे और वापस लौटते समय नानाखेड़ा से आगे कार चालक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी जिससे तीनों युवक घायल हो गये जिन्हें एम्बुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया गया।
सागर पिता मांगीलाल 27 वर्ष निवासी देवड़ा नगर इंदौर, रोहन पिता मोहनलाल 25 वर्ष निवासी 173 विजय नगर, सानू पिता भानूप्रताप 27 वर्ष निवासी इंदौर बाइक से उज्जैन दर्शन करने आये थे और सुबह वापस लौट रहे थे तभी नानाखेड़ा से आगे अज्ञात कार चालक ने ओवर टेक करने के दौरान बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। दुर्घटना में तीनों युवक घायल हो गये जिन्हें 108 एम्बुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया गया।









