Advertisement

जहर खाने से महिला की मौत

उज्जैन। माकड़ोन थानांतर्गत ग्राम भोड़लिया निवासी कविता पति जितेन्द्र चौहान से अज्ञात कारणों के चलते जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत बिगडऩे पर कविता को शाम को जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। जिसकी उपचार के दौरान मौत हो गई।

Advertisement

जहरीला पदार्थ खाकर युवक ने जान दी

उज्जैन। अंकपात मार्ग स्थित काजीपुरा निवासी एक युवक ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली। इस मामले में पुलिस जांच पड़ताल कर रही है। मिली जानकारी के मुताबिक सत्यनारायण पिता गोकुल चन्द्रवंशी कंस्ट्रक्शन का काम करता था। 29 जून की दोपहर 3 बजे के लगभग उसने अपनी पत्नी सीमा से कहा कि वह जा रहा है और अब नहीं आयेगा।

Advertisement

इसके बाद घर से निकल गया। इसके बाद परिजनों ने उसकी तलाश की तो भैरवगढ़ क्षेत्र में एक जगह वह मृत हालत में पाया गया। बताया जाता है कि सत्यनारायण जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या की है। मृतक के भाई विजय चन्द्रवंशी ने बताया कि सत्यनारायण पर काफी कर्जा हो गया। शायद इसलिए यह कदम उठाया है।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें