Advertisement

महाकाल अन्नक्षेत्र में आलू मशीन से महिला की मौत

श्री महाकालेश्वर मंदिर अन्नक्षेत्र में आलू छीलने की मशीन से हादसा

Advertisement

दुपट्टा फंसने से महिला की मौत

अक्षरविश्व न्यूज|उज्जैन। श्री महाकालेश्वर मंदिर अन्नक्षेत्र में आलू छीलने की मशीन में दुपट्टा फंसने से शनिवार सुबह एक महिला कर्मचारी की मौत हो गई। हादसे के बाद एक दिन के लिए अन्नक्षेत्र बंद कर दिया गया है। घटना की जांच की जा रही है।

Advertisement

महाकाल महालोक के सामने स्थित अन्नक्षेत्र में रोजाना सुबह 6 बजे से भोजन बनाने के शुरुआत होती है। इसी कड़ी में शनिवार को भी कर्मचारियों ने काम शुरू किया था। इन्हीं में महिला रजनी खत्री भी शामिल थीं। उनके पास आलू छीलने की जिम्मेदारी थी। 30 साल की रजनी मशीन में आलू डालने के लिए नीचे झुकी तो उनका दुपट्टा मशीन में फंस गया।

ठंड की वजह से उन्होंने पूरा दुपट्टा गले में लपेट रखा था, इससे वह फंसता चला गया। जब तक वह चीखती और लोग पहुंचते उनकी हालत खराब हो चुकी थी। मशीन बंद कर जैसे-तैसे दुपट्टा निकालकर उन्हें अंवति अस्पताल ले जाया गया लेकिन तब तक मौत हो चुकी थी। शव का जिला अस्पताल में पीएम कराया गया।

Advertisement

रजनी आउटसोर्स कर्मचारी

रजनी आउटसोर्स कंपनी के.एस.एस. की कर्मचारी थी। श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति के अध्यक्ष एवं कलेक्टर नीरज कुमार सिंह ने बताया कि रजनी खत्री के परिवार को मंदिर प्रबंध समिति आर्थिक सहायता उपलब्ध करवा रही है। रजनी के परिवार में एक पुत्र है। वह पति से अलग रहती थी। रजनी पहले अन्नक्षेत्र में काम करती थी, फिर स्वेच्छा से सुरक्षा व्यवस्था से जुड़ गई थी। सात दिन पहले ही वह अन्नक्षेत्र में काम करने लौटी थीं।

हादसे के बाद अन्नक्षेत्र बंद: हादसे के बाद शनिवार के लिए अन्नक्षेत्र बंद कर दिया गया है। रविवार से यह फिर शुरू होगा।

आलू छीलने की मशीन से हादसा

अन्नक्षेत्र में आलू छीलने के दौरान हादसा हुआ है। महिला कर्मचारी रजनी का दुपट्टा मशीन में फंस गया था। इस वजह से मौत हुई है। पीएम करवाया है। शासन की ओर से उचित मुआवजा दिलाने की कोशिश की जा रही है।-एलएन गर्ग एसडीएम उज्जैन

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें