रिकॉर्डतोड़… 25 हजार कन्याओं का पूजन

पैर पूजकर भोजन कराया, उपहार भी दिया, मुख्यमंत्री भी हुए शामिल
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe
अक्षरविश्व न्यूज:उज्जैन। उत्तर विधानसभा क्षेत्र में आज रविवार को नवरात्रि की षष्ठी तिथि पर रिकार्डतोड़ कन्या पूजन हुआ। अभियान के तहत 121 स्थानों पर अलग-अलग आयोजन कर २५ हजार कन्याओं के पूजन व भोजन का दावा किया गया है। दोपहर बाद मुख्यमंत्री
डॉ. मोहन यादव भी कन्यापूजन कार्यक्रम में शामिल हुए । इतना बड़ा आयोजन शहर के लिए एक रिकार्ड है। सुबह साढ़े १० बजे से आयोजन शुरू हुए। जहां पर कन्याओं के पैर पूजे गए, उन्हें गिफ्ट दिया और भोजन कराया गया। पिछले चार महीने से आयोजन की तैयारी चल रही थी। संयोजक अनिल जैन कालूहेड़ा के नेतृत्व में लोकमान्य तिलक गणेश उत्सव महा आयोजन समिति ने 121 स्थानों कन्या पूजन का ऐतिहासिक कार्यक्रम की रूपरेखा बनाई गई थी।
इनमें २५ हजार कन्याओं का पूजन-भोजन किया जाना था। इसके लिए भाजपा ने उज्जैन उत्तर विधानसभा क्षेत्र के प्रत्येक वार्ड में २५ हजार कन्याओं की सूची भी तैयारी की। संमिति के सहसंयोजक जगदीश पांचाल ने बताया कि उज्जैन उत्तर के सभी मंडलों से 267 बूथों पर लगभग 5000 कार्यकर्ताओं ने प्रत्येक परिवार में जाकर बालिकाओं का पंजीयन किया है और उसी आधार पर कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार की। इस आयोजन में 30 विधायक 10 सांसद व 3 मंत्री सहित शहर की अनेक सामाजिक संस्थाओं के पदाधिकारी भी शामिल रहे।









