हरसिद्धि रोड पर युवक की पिटाई

उज्जैन। हरसिद्धि क्षेत्र में रहने वाले युवक की फूल प्रसाद दुकान संचालक ने पिटाई कर दी। इसी प्रकार महाकाल क्षेत्र में एक युवक पर महिला सहित तीन लोगों ने लट्ठ व पाइप से हमला किया। दोनों घायलों का चरक अस्पताल में उपचार जारी है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe
Advertisement
हरसिद्धि क्षेत्र निवासी अजय ने बताया कि वह फूल प्रसाद की दुकान चलाता है। वहीं पास में दुकान चलाने वाले शंकर ने रात में नींद से जगाकर पीटा। इसी प्रकार मोहनपुरा निवासी मंशाराम पिता रामा के साथ बनेसिंह, कालू और लक्ष्मीबाई ने लट्ठ, पाइप से मारपीट की। मंशाराम ने बताया कि उक्त लोग शराब पीकर हंगामा कर रहे थे। उन्हें रोका तो मारपीट कर दी।
Advertisement









