Advertisement

युवक ने शराब के साथ जहर पिया

अक्षरविश्व न्यूज. उज्जैन:अज्ञात कारणों के चलते युवक ने शराब के साथ जहर पी लिया जिसकी अस्पताल में उपचार के दौरान मृत्यु हो गई। दशरथ पिता कमल गिरी 45 वर्ष निवासी चितावलियाखेड़ा थाना माकड़ौन को जहर पीने पर परिजनों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया जहां उसकी देर रात मृत्यु हो गई।

Advertisement

उसके पड़ोसी बनेसिंह ने बताया कि बुधवार शाम 5 बजे दशरथ ने घर में शराब के साथ जहर पी लिया था। तबियत बिगडऩे पर उसे माकड़ौन अस्पताल लेकर गये जहां से उज्जैन रैफर किया गया। यहां देर रात उसकी मृत्यु हो गई। बनेसिंह ने बताया कि जब दशरथ ने जहर खाया उसकी पत्नी व तीन बच्चे खेत पर गये थे।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें