Advertisement

इस रेसिपी से आपके बच्चों की हड्डियां रहेंगी हैप्पी

विशेषज्ञों के अनुसार रागी में दूध और ज्वार से भी ज्यादा मात्रा में कैल्शियम होता है। इस रेसिपी का नाम रागी का उपमा है। इसे बनाने के लिए आप गैस पर एक पैन रखें और उसमें एक चम्मच घी डालें। अब इसमें हींग, राई और करी पत्ता डालें।

Advertisement

रेसिपी क्या है

इसके बाद आप पैन में बारीक कटी हुई प्याज और उसके बाद बारीक कटा हुआ टमाटर डालें। अब इसमें नमक, हल्की और काली मिर्च पाउडर डालें। फिर इसमें एक चम्मच भुनी हुई सूजी डालनी और इसे डालने के बाद एक चम्मच रागी का आटा डालें। अब आप पैन में थोड़ा पानी डालें और इसे गाढ़ा होने तक पकाएं। डॉक्टर के अनुसार रागी के इस उपमा को आप 9 महीने से अधिक उम्र के शिशुओं को खिला सकते हैं। इसे आप बेबी फूड के तौर पर शिशु को खिला सकते हैं। टॉडलर बच्चों के लिए भी कैल्शियम की जरूरत को पूरा करने के लिए यह रेसिपी बेस्ट रहेगी।

Advertisement

नाश्ते में खिलाएं

आप अपने बच्चे को सुबह नाश्ते में इस उपमा को खिला सकते हैं। इससे बच्चे के दांत और हड्डियां मजबूत होंगी और उन्हें पर्याप्त मात्रा में कैल्शियम मिलेगा। आप बच्चे को सुबह स्कूल जाते समय दूध की जगह रागी का उपमा खिला सकती हैं। इसे खाने से बच्चे को शाम को होने वाली पैरों में ऐंठन से भी आराम मिलेगा।

Advertisement

रागी के फायदे

रागी एक ऐसा अनाज है जिसमें उच्च मात्रा में प्रोटीन, फाइबर, कैल्शियम, आयरन और अन्य जरूरी खनिज पदार्थ और विटामिन होते हैं। इसे खासतौर पर बच्चों के लिए सुपरफूड कहा जाता है। इसे खाने का सबसे बड़ा फायदा यही है कि इसमें कैल्शियम बहुत होता है जो बच्चों के दांतों और हड्डियों के लिए जरूरी है।

रागी में फाइबर भी बहुत होता है जो बच्चों के पाचन को दुरुस्त रखता है। इससे बच्चों को कब्ज और अन्य पाचन समस्याएं नहीं होती हैं, लेकिन कुछ भी खिलाने से पहले डॉक्टर से सलाह जरूर लें।

 

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें