अज्ञात कारणों के चलते युवक ने सल्फास खाया, आईसीयू में भर्ती

मां बोली- बेटे को दौरा पड़ा है, नशे में भाई करता रहा गाली-गलौच
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
उज्जैन। चिमनगंज क्षेत्र की उंडासा रोड स्थित तिरूपति गोल्ड कॉलोनी में रहने वाले युवक ने अज्ञात कारणों के चलते सल्फास खा लिया। परिजन उसे लेकर तत्काल चरक अस्पताल पहुंचे जहां उसे आईसीयू में भर्ती करवाया गया है। इस दौरान युवक तड़पता रहा।
अस्पताल से मिली जानकारी के मुताबिक योगेश पिता पप्पू जोशी (२७) निवासी तिरूपति गोल्ड कॉलोनी ने सोमवार सुबह अज्ञात कारणों के चलते सल्फास खा लिया। जिसके बाद उसकी पत्नी और मां उसे लेकर चरक अस्पताल पहुंचे। यहां युवक तड़पता रहा जिसे आईसीयू में भर्ती किया गया। योगेश की मां ने बताया कि उसने सल्फास नहीं खाया, उसे दौरा पड़ा है इसलिए अस्पताल लेकर आए हैं। वह एक होटल में काम करता है। घर में उसकी पत्नी और ४ साल का बेटा भी है। पिता का निधन हो चुका है। इधर, कुछ देर बाद युवक का भाई अस्पताल पहुंचा और नशे में गाली-गलौज करने लगा जिसे मां ने चुप करवाया।










