Advertisement

महाकाल दर्शन करने जा रहे युवक की मौत,2 घायल

इंदौर में एक डिलीवरी बॉय की सड़क हादसे में मौत हो गई। वह पलासिया का रहने वाला था। शनिवार रात 2 बजे महाकाल की भस्म आरती में शामिल होने बाइक पर उज्जैन जा रहा था। साथ में दो दोस्त भी थे।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe

Advertisement

हादसा सांवेर के पहले इंदौर-उज्जैन रोड पर हुआ है। बाइक के आगे अचानक गाय आ गई थी। गाय से टकराने के बाद तीनों युवक बाइक सहित कई मीटर दूर फेंका गए। बाइक चला रहे निजी कंपनी के डिलीवरी बॉय की मौके पर ही मौत हो गई। तीनों में से एक दोस्त का रविवार यानी की आज जन्मदिन था। उसका पैर फ्रैक्चर हुआ है।

एमवाय अस्पताल चौकी पुलिस के मुताबिक गौरव (23) पुत्र राकेश बनोदा निवासी विनोबा नगर की सड़क हादसे में मौत हो गई। जबकि उसका साथी राज (24) पुत्र सुभाष और ऋतिक (23) पुत्र कैलाश दोनों घायल हुए हैं।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें