Advertisement

अग्निवीरों की भर्ती के लिए उम्र सीमा बढ़ाई, अब 22 हुई

नईदिल्ली, एजेंसी। रक्षा मंत्रालय ने करीब चार साल के बाद अग्निवीर योजना में पहला बदलाव किया है। इस योजना के तहत थल सेना, नौसेना और वायुसेना में भर्ती होने वाले अग्निवीरों की आयु सीमा में एक साल की बढ़ोत्तरी की गई है। योजना के तहत तीनों सेनाओं में अग्निवीरों की जो अब नई भर्ती होगी उसमें 22 साल तक की उम्र के नौजवान आवेदन कर सकेंगे। अभी तक यह सीमा 21 साल थी।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Advertisement

ज्यादा नौजवानों को मौका
रक्षा मंत्रालय के सूत्रों ने बताया कि इससे ज्यादा नौजवानों को योजना में शामिल होने का मौका मिलेगा। जबकि निचली आयु सीमा पहले पहले की भांति 17.5 साल ही रहेगी। योजना के तहत हर साल थल सेना, नौसेना तथा वायुसेना में करीब 50-55 हजार अग्निवीरों की भर्ती होती है जो विभिन्न श्रेणियों में होती है जिसमें तकनीकी और गैर तकनीकी दोनों श्रेणियों के उम्मीदवार शामिल होते हैं।

आवेदक कम आने की वजह से लिया फैसला
सूत्रों का कहना है कि तकनीकी आवेदक कम आने की वजह से उम्र सीमा एक साल बढ़ाने का फैसला लिया गया है। दरअसल, तकनीकी पेशेवरों को भर्ती करने से उन्हें कम समय की ट्रेनिंग देने की जरूरत होती है। खासकर वायुसेना, नौसेना और थल सेना के कई ब्रांचों में तकनीकी योग्यता वाले जवानों की ज्यादा जरूरत होती है।

Advertisement

Related Articles

Write a review