Advertisement

अज्ञात वाहन की टक्कर से महिला की मौत

उज्जैन। देर रात पति के साथ बाइक से घर लौट रही महिला की वाहन दुर्घटना में मृत्यु हो गई। पति को मामूली चोंटे आईं। कंचनबाई (45) पति दयाराम निवासी नजरपुर खरेट स्थित मायके में कार्यक्रम में शामिल होने गई थी और रात करीब 10.30 बजे वह बाइक से पति के साथ घर लौट रही थी तभी गरोठ रोड पुलिया के पास अज्ञात वाहन ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe

Advertisement

दुर्घटना में बाइक के पीछे बैठी कंचनबाई गंभीर घायल हो गई जबकि पति को मामूली चोंटे आईं। कंचनबाई को एम्बुलेंस से जिला चिकित्सालय भेजा गया जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित किया। इधर लोडिंग आटो के चालक ने मक्सीरोड़ पर बाइक सवार वृद्ध को टक्कर मारकर घायल कर दिया। पंवासा पुलिस ने बताया कि बाबूलाल पिता सिद्धनाथ आंजना 65 वर्ष निवासी सुखलाखेड़ी अपनी बाइक से मक्सी रोड से गुजर रहा था तभी लोडिंग आटो के चालक ने बाइक में टक्कर मारकर बाबूलाल को घायल कर दिया।

Advertisement

Related Articles

Write a review