इंदौर में ट्रक के पीछे जा घुसी कार, चार की मौत

इंदौर। इंदौर में दुल्हन लेकर लौट रही बारातियों से भरी कार (क्वालिस) ट्रक के पीछे जा घुसी। देवगुराडिय़ा स्थित ट्रेंचिंग ग्राउंड के पास रविवार देर रात हुए इस हादसे में 4 युवकों की मौत हो गई, जबकि 8 लोग गंभीर रूप से घायल हैं। 3 लोगों ने मौके पर दम तोड़ा, जबकि एक की इलाज के दौरान मौत हुई। मृतकों के परिजन के मुताबिक वे शादी समारोह के बाद लौट रहे थे। आगे चल रहे ट्रक में भूसा भरा था। ड्राइवर तेज रफ्तार से चला रहा था।
ट्रेंचिंग ग्राउंड के पास उसने एक गाड़ी को ओवर टेक किया था। इस बीच अचानक ब्रेक लगा दिया। पीछे चल रही कार का ड्राइवर ब्रेक नहीं लगा पाया और वह पीछे से आयशर ट्रक में जा घुसी। इससे कार के परखच्चे उड़ गए। पुलिस के मुताबिक हादसे में इरफान (24) पिता अशफाक, आरिस (20) पिता साजिद और फरहान (19) पिता जावेद मेव की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि अरफाद (23) पिता रईस खान ने उपचार के दौरान दम तोड़ा









