Advertisement

इंदौर में बड़ा हादसा, 1 की मौत,8 की हालत गंभीर

इंदौर में आज सुबह एक बड़ा हादसा हो गया है . जिसमे दो बस आमने-सामने टकरा गई .एक की मौत हो गई . यहाँ हादसा गुरुवार सुबह सिमरोल इलाके के बाइग्राम पर हुआ ।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe

Advertisement

इसमें करीब 30 लोग घायल हुए है। सूचना के बाद मौके पर पुलिस पहुंची। सभी को एंबुलेंस से अस्पताल भेजा जा रहा है। घटना में आठ लोगों की हालत काफी गंभीर बताई जा रही है।

कुछ घायलों को इंदौर के एमवाय अस्पताल भेजा गया। बताया जा रहा है कि धुन्ध अधिक होने के कारण यह घटना हुई है।भिड़ंत इतनी तेज थी कि दोनों बसों के आगे के हिस्से बुरी तरह पिचक गए। घायलों को महू और इंदौर के अस्पताल भेजा गया है।

Advertisement

बाईग्राम के पास मोड़ पर आर्या ट्रैवल्स की बस खंडवा से इंदौर जा रही थी। यादव ट्रैवल्स की बस इंदौर से खंडवा की ओर जा रही थी।

आर्या ट्रैवल्स की बस ने मोड़ पर ओवरटेक किया और दोनों बसों की आमने सामने तेज भिड़ंत हो गई। भिड़ंत के बाद घायलों की रोने और चीखने की आवाज सुनाई दे रही थी। बच्चे भी रोड पर रो रहे थे। आर्या बस के ड्राइवर के दोनों पैर बस के अंदर फंस गए थे। क्रेन की मदद से ड्राइवर को बाहर निकाला।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें