इंदौर : लंदन विलाज में डकैती डालने वाले सोमला की जमानत निरस्त

Indore। लंदन विलाज डकैतीकांड के आरोपित सोमला सिंह की जमानत निरस्त हो गई है। धाराओं और आपराधिक रिकार्ड देखते हुए जेएमएफसी निधि श्रीवास्तव ने जामनत निरस्त की है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe
Advertisement
कोर्ट ने सोमला का गिरफ्तारी वारंट भी निकाला है।लंदन विलाज डकैती के आरोपित सोमला को मंगलवार को जेएमएफसी निधि श्रीवास्तव की कोर्ट से जमानत मिली थी। मामले में पुलिस की लापरवाही सामने आई है।
पुलिस ने फरियादी पुष्पेंद्रसिंह की शिकायत पर चोरी और लूट का केस दर्ज किया था। गिरफ्तारी के बाद डकैती की धाराएं लगाई गईं। विवेचक कमल किशोर शर्मा ने केस डायरी पेश की और सोमला को जवानों के सुपुर्द कर खुद कंट्रोल रूम चले गए। सरकारी वकील को भी खबर नहीं दी।
Advertisement









