Advertisement

इको फे्रंडली मिट्टी के गणपति बनाए

उज्जैन। शुभ संदेश सामाजिक कल्याण समिति अध्यक्ष प्रीति गोयल द्वारा पर्यावरण संरक्षण हेतु इको फ्रेंडली मिट्टी के गणपति बनाने की नि:शुल्क कार्यशाला महाकाल वाणिज्य केंद्र में आयोजित की गई। इस कार्यशाला में फल व सब्जियों के बीजों का उपयोग कर बहिनों को पर्यावरण के प्रति जागरूक करते हुए यह संदेश दिया कि आप सभी अपने घर एवं प्रतिष्ठान पर माटी के गणेश की प्रतिमा स्थापित करें और उसका विसर्जन भी गमले या क्यारी में करें ताकि नदियों तालाबों आदि को स्वच्छ रखा जा सके।

Advertisement

मिट्टी के गणपति बनाने का प्रशिक्षण पूजा अग्रवाल द्वारा दिया गया। मुख्य अतिथि निगम सभापति कलावती यादव, विशेष अतिथि समाजसेवी डॉ. सतिंदर कौर सलूजा, मुख्य वन संरक्षक किरण बिसेन, पार्षद दुर्गा चौधरी, आशिमा सेंगर एवं बड़ी संख्या में मातृशक्ति उपस्थित थी।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें