Advertisement

उज्जैन दुष्कर्म मामले में आरोपी को 7 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा

उज्जैन : उज्जैन दुष्कर्म मांमले में आरोपी भरत सोनी को शुक्रवार को जिला न्यायालय में पेश किया गया। यहां से कोर्ट ने उसे 7 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। हालांकि, आरोपी के घायल होने के चलते उसे डॉक्टर ने इंदौर रेफर किया है।

Advertisement

दरअसल, आरोपी भरत सोनी ने गुरुवार को घटनास्थल से भागने की कोशिश की थी। भागते वक्त गिरने से वो जख्मी हो गया था। जिला अस्पताल के डॉक्टरों ने आरोपी को इंदौर के एमवाय अस्पताल रेफर कर दिया है।

उज्जैन दुष्कर्म मामले में पुलिस कस्टडी से एक आरोपित ने भागने का प्रयास किया। आरोपित भारत सोनी निवासी नानाखेड़ा भागने के दौरान गिर गया, जिससे उसके पैर में चोट लग गई। आरोपित भारत को पकड़ने की कोशिश में दो पुलिसकर्मी भी गिरकर घायल हो गये।

Advertisement

पुलिस आरोपित भारत को घटनास्थल जीवन खेड़ी लेकर गई थी। भारत ने नक्शा मौका बनाने के दौरान पुलिस को धक्का देकर भाग निकला। इस दौरान वह गिर गया, जिससे उसके हाथों पर में चोट लगी है। आरोपी को पकड़ने लिए भागे साइबर सेल प्रभारी प्रतीक यादव और प्रधान आरक्षक सुनील को भी चोट लगी है।

अक्षरविश्व न्यूज . उज्जैन:महाकाल थाना क्षेत्र में 25 सितंबर को बेसुध हालत में मिली दुष्कर्म पीडि़त बालिका सतना की रहने वाली है। पुलिस अब इसका पता करने में जुटी है कि बालिका उज्जैन कैसे पहुंची। उधर सतना पुलिस उज्जैन के लिए रवाना हो चुकी है। वहीं उज्जैन पुलिस ने 5 ऑटो चालकों को राउंडअप किया है।

Advertisement

उज्जैन एसपी सचिन शर्मा ने बताया कि बताया कि पीडि़त सतना जिले के एक गांव की रहने वाली है। 24 सितंबर को घर से गायब हुई थी। उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट सतना जिले के जैतपुर थाने में दर्ज है। जैतपुरा पुलिस ने बताया कि बच्ची की मां बचपन में ही उसे छोड़कर चली गई।

पिता अर्धविक्षिप्त हैं। दादा और बड़े भाई के साथ एक गांव में रहती है। गांव के ही स्कूल में 8वीं कक्षा में पढ़ती है। उसके गुम होने पर दादा ने गुमशुदगी दर्ज कराई थी। सतना पुलिस की टीम भी उज्जैन के लिए रवाना हुई है। उज्जैन पुलिस के अनुसार बच्ची की उम्र 12 साल होने का अनुमान लगाया गया था। वही सतना जिले के जैतपुर थाने में दर्ज एफआईआर कॉपी में 15 साल दर्ज है।

फुटेज में पांचों लोग नजर आए

उज्जैन पुलिस ने बच्ची से रेप केस में गुरुवार तक 5 ऑटो ड्राइवर को पूछताछ के लिए राउंडअप कर लिया है। शुरुआती जांच में उज्जैन पुलिस और एक्सपर्ट ने बच्ची से बातचीत की, तब यह अनुमान लगाया गया था कि वह प्रयागराज (उप्र) की रहने वाली हो सकती है।

25 सितंबर को लड़की बेसुध हालत में महाकाल थाना इलाके में दांडी आश्रम के पास मिली थी। उसके कपड़े खून से सने हुए थे। बच्ची आधे-अधूरे कपड़ों में सांवराखेड़ी सिंहस्थ बाइपास की कॉलोनियों में ढाई घंटे तक भटकती रही। इसके सीसीटीवी फुटेज पुलिस ने खोजे हैं। फुटेज में ही बच्ची 5 ऑटो वालों के साथ दिखी है।

तड़के 3.15 से सुबह 5 बजे तक घुमाते रहे ऑटो ड्राइवर

बच्ची अपने घर से निकलकर ट्रेन से उज्जैन पहुंची थी। वह सोमवार तड़के 3 बजे उज्जैन रेलवे स्टेशन पर उतरी। यहां उसने एक ऑटो ड्राइवर से कुछ बात की। सुबह 5 पांच बजे तक बच्ची अलग-अलग ऑटो ड्राइवर के साथ सीसीटीवी फुटेज में नजर आई है।

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें