Advertisement

उज्जैन सहित सात पर्यटन स्थलों के लिए पर्यटन विकास निगम की योजना

खाली निजी आवास में अनुबंध पर होटल जैसी सुविधाएं

Advertisement

अक्षरविश्व न्यूज. उज्जैन |उज्जैन सहित सात पर्यटन स्थलों के लिए राज्य पर्यटन विकास निगम ने एक विशेष योजना तैयार की ड्राफ्ट मंजूर होते ही इसे लागू कर दिया जाएगा। इसमें पर्यटक स्थलों के खाली निजी आवास में अनुबंधित पर होटल जैसी सुविधाएं दी जाएगी। पर्यटक इनका उपयोग कर सकेंगे।

राज्य पर्यटन विकास निगम निगम संचालक मंडल से अनुमति लेगा और मकान मालिकों से अनुबंध की शर्तें तैयार होंगी। निगम ने इस योजना में उज्जैन,ओंकारेश्वर,महेश्वर,पचमढ़ी,ओरछा, खजुराहो, सांची सहित अन्य शहरी पर्यटन क्षेत्रों में लंबे समय से खाली भवन स्वामियों से बात करेगा। यह ऐसे मकान होंगे,जो लंबे समय से खाली हैं और भीड़भाड़ वाले क्षेत्र से दूर हैं।

Advertisement

पर्यटकों को ठहरने और खाने की उम्दा सुविधा मिलेगी, वहीं स्थानीय लोगों को रोजगार और निगम को आर्थिक लाभ भी मिलेगा। अन्य राज्य,देश-विदेश में नौकरी कर रहे या वहां शिफ्ट हो चुके है। ऐसे में अचल संपत्ति खाली है,उसका कोई उपयोग नहीं हो रहा है। विभिन्न स्थानों पर अचल संपत्ति खरीदकर छोड़ दी है। ऐसे मकान वर्षों से बंद हैं या चौकीदार देखरेख कर रहे हैं। निगम ऐसे ही मकानों पर ध्यान देगा और उनके मालिकों से बात करेगा।

अनुबंध पर लिए जाएंगे मकान

Advertisement

प्रमुख पर्यटन स्थलों पर निजी मकान किराए पर लेकर यहां आने वाले पर्यटकों को ठहराने और उन्हें होटल जैसी सुविधाएं देने पर विचार कर रहा है। ये ऐसे मकान होंगे, जो लंबे समय से खाली हैं और भीड़भाड़ वाले क्षेत्र से दूर हैं। इसकी कार्ययोजना पर निगम संचालक मंडल से अनुमति लेगा और फिर मकान मालिकों से मकान अनुबंध पर लेने की शर्तें तैयार होंगी। प्रदेश के अधिकांश पर्यटन स्थलों पर निगम की होटलें हैं, पहले यह घाटे में चल रही थीं, पर अब लाभ में हैं। अब यह हो गया है कि होटलें खाली नहीं रहती हैं, इसलिए पर्यटकों को दूसरे विकल्प तलाश करने पड़ते हैं।

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें