Advertisement

ऊर्जा विभाग ने बनाया कटौती का प्लान, कम बारिश की वजह से संकट

ऊर्जा विभाग ने बनाया कटौती का प्लान, कम बारिश की वजह से संकट

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe

Advertisement

किसानों को सिंचाई के लिए सात घंटे ही मिलेगी बिजली

अक्षरविश्व न्यूज. उज्जैन:मानसून की बेरुखी ने सरकार की टेंशन बढ़ा दी है। अगस्त में हुई कम बारिश से नदी, तालाब और डैम खाली हैं। जिसके चलते हाइड्रो पावर जेनरेशन यानी पानी से बिजली बनाने में कमी आई है। विद्युत आपूर्ति के लिए तीन ए-बी-सी कैटेगरी तय की गई है। इस अनुसार कटौती होगी। उज्जैन को ‘बी’ कैटेगरी में रखा गया है।

Advertisement

सितंबर के पहले दिन बिजली की डिमांड काफी गई है। ऐसे में ग्रामीण क्षेत्रों में ऊर्जा विभाग ने बिजली सप्लाई में कटौती का प्लान जारी किया है। इसके लिए जिलों को तीन कैटेगरी में बांटा गया है। जिलों में ग्रामीण क्षेत्र में होने वाली बिजली सप्लाई 7 घंटे तक ही रहेगी। 24 घंटे के अंतराल में 17 घंटे तक कटौती की जाएगी। बिजली कंपनियां अभी तक ग्रामीण क्षेत्रों में सिंचाई के लिए 10 घंटे बिजली दे रही थी। अब बारिश के संकट के चलते बने हालातों को देखते हुए कटौती करने का निर्णय लिया गया है।

जिलों में अलग-अलग समय पर रहेगी बिजली

Advertisement

ग्रामीण क्षेत्रों में 11 केवी फीडर से की जाने वाली सप्लाई में कटौती को लेकर जो प्लान जारी किया गया है, उसमें तीनों ही कैटेगरी के जिलों में रात 12 बजे से सुबह 4 बजे तक और इसके बाद सुबह 10 से दोपहर 4 के बीच बिजली सप्लाई का टाइम अलग-अलग शेड्यूल में तय किया गया है। ऐसा इसलिए किया गया है क्योंकि इस दौरान बिजली की डिमांड कम होती है। इसके अलावा सुबह 5 से 10 के बीच और शाम 5 से रात 11 बजे के बीच पीक आवर्स के लोड के चलते इस अवधि में जिलों में ग्रामीण क्षेत्र की फीडर सप्लाई बंद रहेगी।

तीन कैटेगरी में बांटे गए जिले

प्लान के अनुसार प्रदेश के सभी जिलों को तीन कैटेगरी में बांटा गया है। ए, बी और सी कैटेगरी बनाकर जिले तय किए गए हैं। विभाग के अनुसार बिजली संकट की स्थिति को देखते हुए इन जिलों में ग्रामीण क्षेत्रों में सिंचाई के लिए दी जाने वाली बिजली में कटौती की जाएगी।

‘ए’ कैटेगरी- मंडला, पन्ना, रीवा, अनूपपुर, दमोह, भिंड, गुना, ग्वालियर, अशोक नगर, दतिया और मुरैना जिले शामिल हैं।

‘बी’ कैटेगरी- सिवनी, शहडोल, भोपाल सिटी, शाजापुर, मंदसौर, बुरहानपुर, जबलपुर सिटी, विदिशा, बालाघाट, सीधी, रायसेन, झाबुआ, रतलाम, छतरपुर, डिंडौरी, कटनी, राजगढ़, सीहोर, टीकमगढ़, नरसिंहगढ़, इंदौर सिटी, सागर, सतना, धार, बड़वानी, देवास, आगर, नीमच, उज्जैन, बैतूल, खंडवा, खरगोन, छिंदवाड़ा, श्योपुर, शिवपुरी, होशंगाबाद, हरदा जिले और बुधनी विद्युत संभाग शामिल किए गए हैं।

‘सी’ कैटेगरी- सिंगरौली और उमरिया।

Related Articles

Write a review