Advertisement

एशिया कप 2023:श्रीलंका ने बांग्लादेश को 5 विकेट से हराया

डिफेंडिंग चैंपियन श्रीलंका ने एशिया कप 2023 में अपने अभियान का आगाज जीत से किया है। टीम ने ग्रुप-बी के पहले मुकाबले में बांग्लादेश को 5 विकेट से हराया।

Advertisement

कैंडी के पल्लेकेले क्रिकेट स्टेडियम में बांग्लादेशी टीम टॉस जीतकर पहले बैटिंग करते हुए 42.4 ओवर में 164 रन पर ऑलआउट हो गई।

जवाब में श्रीलंकाई बल्लेबाजों ने 165 रनों का टारगेट 39 ओवर में 5 विकेट गंवाकर हासिल कर लिया।श्रीलंका टीम ने वनडे में लगातार 11वां मुकाबला जीता, ये टीम की सबसे लम्बी विनिंग स्ट्रीक है। इससे पहले टीम ने 2 बार लगातार 10-10 मुकाबले जीते थे, एक बार 2004 में और दूसरी बार 2013 से 2015 के बीच।

Advertisement

श्रीलंका ने इन 11 मुकाबलों में हर बार विपक्षी टीम को ऑल आउट भी किया, जो वर्ल्ड रिकॉर्ड है। टीम ने ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका का रिकॉर्ड तोड़ा, दोनों ने 10-10 बार लगातार विपक्षी टीमों को ऑल आउट किया था। ऑस्ट्रेलिया ने 2009 से 2010 के बीच और साउथ अफ्रीका ने 2013 से 2014 के बीच ऐसा किया था।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें