केरल में उज्जैन के साहित्यकार सम्मानित

केरल के कालीकट में केरल हिंदी प्रचारसभा द्वारा उज्जैन के साहित्यकार संतोष सुपेकर, डॉ. मोहन बैरागी व राममूरत राही का सम्मान हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता हिंदी-मलयालम के वरिष्ठ साहित्यकार डॉ. आरसु ने की। संचालन केंद्रीय हिंदी महाविद्यालय की प्राचार्य वीनू निलेरी ने किया।

Advertisement
विशेष अतिथि डॉ. एम.के. प्रीता, यज्ञ नारायण गुप्ता थे। आभार के. चेरुकवाट ने माना। एस गुरुवायुरप्पन कॉलेज में साहित्यकार की आशाएं और आशंकाएं:वर्तमान संदर्भ पर सुपेकर का व्याख्यान हुआ। डॉ. मोहन बैरागी ने गीत और राही ने गजल पढ़ी। जानकारी डॉ. संजय नागर ने दी।
Advertisement









