Popup Image
Advertisement

कैंसर पीडि़ता को लेडी एसआई ने थप्पड़ मारा

अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन। कोतवाली थाने में रविवार की रात को एक बुजुर्ग महिला को लेडी एसआई द्वारा थप्पड़ मामले का मामला सामने आया है। महिला कैंसर पीडि़त है और घटना के बाद वे बेहोश हो गई। परिजन उन्हें लेकर चरक अस्पताल पहुंचे जहां उनका इलाज चल रहा है।घटना रविवार रात करीब 9 बजे शहर के क्षीरसागर क्षेत्र की है।

Advertisement

यहाँ रहने वाले प्रकाश सूर्यवंशी के परिवार में बच्चों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी। प्रकाश चंद्र के बेटे कमलेश के साथ उनके भाई के पोते जय ने मारपीट की थी। शुरुआत में दोनों पक्षों के बीच समझौता भी हो गया था, लेकिन कुछ देर बाद विवाद फिर भड़क गया। इसके बाद कमलेश सूर्यवंशी शिकायत दर्ज कराने कोतवाली थाने पहुंचा था।

परिजनों ने बताया कि पुलिस ने कमलेश की शिकायत लिखने के बजाय उसे थाने में ही बैठा लिया। जब उसकी बुजुर्ग मां सुशीला सूर्यवंशी (70) अपने बेटे को लेने थाने पहुंचीं और उन्होंने पुलिस से बेटे को रोकने का कारण पूछा, तो ड्यूटी पर मौजूद पुलिसकर्मी भड़क गए। उनकी पुलिसवालों से बहस हो गई। बेटी मनीषा ने बताया कि उस वक्त वहां मौजूद लेडी एसआई ने आपा खो दिया और बुजुर्ग सुशीला सूर्यवंशी को थप्पड़ मार दिया। जिससे उनकी हालत बिगड़ गई और वे बेहोश हो गई। परिजन उन्हें लेकर चरक अस्पताल पहुंचे, जहां उनका इलाज चल रहा है।

Advertisement

2 साल पहले हुआ था कैंसर का ऑपरेशन
परिजनों ने बताया कि सुशीला सूर्यवंशी की स्थिति बेहद नाजुक है। करीब दो साल पहले ही उनका कैंसर का बड़ा ऑपरेशन हुआ था और वे तब से लगातार बीमार चल रही हैं। थप्पड़ के कारण उनके गाल में भी चोंट हैं और वे सदमे हैं।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें