खत्म हुआ फैंस का इंतजार ‘Money Heist का पांचवां सीजन रिलीज

जो लोग पिछले काफी समय से नेटफ्लिक्स की पॉपलुर सीरीज मनी हाइस्ट के अगले सीजन का इंतजार कर रहे थे उन लोगों को हम बता दें कि ये इंतजार खत्म हो गया है. शुक्रवार को नेटफ्लिक्स पर इसका पांचवां सीजन रिलीज कर दिया गया है. ये सीजन नेटफ्लिक्स पर दोपहर12.30 बजे स्ट्रीम किया गया . पिछले चार सीजन की तरह सीजन 5 को भी हिन्दी, तमिल और तेलुगु भाषा में रिलीज किया गया है.
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe
मनी हाइस्ट एक क्राइम थ्रिलर वेबसीरीज हैं जिसका फैंस काफी समय से इंतजार कर रहे थे. सीजन 5 में दस एपिसोड होंगे लेकिन इस बार ये एपिसोड दो हिस्सों में दिखाए जाएंगे. इन एपिसोड्स को 5-5 एपिसोड में डिवाइड करके दो हिस्सों में दिखाया जाएगा, पहले हिस्से की शुरुआत 3 सितंबर से हो चुकी हैं. लेकिन दूसरे हिस्से के लिए आपको अगले तीन महीनों का और इंतजार करना होगा. सीरीज का अगला हिस्सा 3 दिसंबर को रिलीज किया जाएगा.









