Advertisement

खनन माफिया ने DSP को डंपर से रौंदा

हरियाणा के मेवात में डिप्टी SP सुरेंदर सिंह की हत्या कर दी गई है। मिली जानकारी के मुताबिक, खनन माफिया ने उन पर डंपर चढ़ा दिया, जिससे उनकी मौत हो गई है। ये घटना उस वक्त हुई, जब पुलिस पचगांव की पहाड़ियों में माफियाओं को पकड़ने गई थी।

Advertisement

इस घटना को अवैध खनन माफियाओं ने अंजाम दिया है। उन्होंने डिप्टी एसपी के ऊपर डंपर चढ़ा दिया। इसे जिले की खनन माफियाओं की हिस्ट्री में सबसे बड़ी घटना माना जा रहा है। घटना के दौरान डीएसपी की मौके पर ही मौत हो गई। डीएसपी सुरेंदर सिंह इसी साल रिटायर होने वाले थे।

तावड़ू पुलिस को सूचना मिली थी कि पंचगांव की पहाड़ी में बड़े स्तर पर अवैध खनन चल रहा है। डीएसपी सुरेंद्र सिंह पुलिस टीम के साथ पहाड़ी पर रेड मारने पहुंचे।

Advertisement

उन्होंने मौके पर खनन कर रहे माफिया को रोकने का प्रयास किया तो उन लोगों ने DSP पर पत्थरों से भरा डंपर चढ़ा दिया। उस समय डीएसपी सुरेंद्र सिंह अपनी सरकारी गाड़ी के पास खड़े थे। डंपर की टक्कर से वह नीचे गिर गए और डंपर उनके ऊपर से निकल गया।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें