Advertisement

गरीबों के लिए आरंभ की रसोई

उज्जैन। अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय समन्वयक नूरी खान द्वारा अपने निवास पर एक रसोई का आरंभ किया गया। जिसके माध्यम से निराश्रितों और गरीबों को भोजन स्वयं बनाकर वितरित किया।

Advertisement

नूरी खान ने बताया कि पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती के उपलक्ष्य में महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सुष्मिता देव की प्रेरणा से संपूर्ण भारत में महिला कांग्रेस द्वारा रसोई के माध्यम से गरीबों को पौष्टिक आहार वितरित करने का कार्य किया जा रहा है। खान ने कहा कि प्रयास के माध्यम से साझा चूल्हा के माध्यम से नित्य प्रतिदिन गरीबों और निराश्रितों, जरूरतमंदों को लगातार भोजन वितरित करने का कार्य करेंगे।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें