Advertisement

चंदन से ब्यूटी निखारने के आसान तरीके

चंदन का इस्तेमाल आज से नहीं बल्कि सदियों से ब्यूटी निखारने में किया जा रहा है। इलाज में चंदन का इस्तेमाल तेल और पेस्ट के रूप में लगाने के लिए किया जाता है। चंदन का पेस्ट ठंडक देता है और चुभन वाली गर्मी व स्किन की समस्याओं से बचाने में मदद करता है। माथे पर चंदन लगाने की परंपरा इसके ठंडक प्रभाव के कारण ही शुरू हुई थी। कहा जाता है कि इसकी सुगंध मन को शांत करती है। इसके तेल का इस्तेमाल कई तरीकों से किया जाता है। यह अन्य तेलों और अर्क के साथ अच्छी तरह मिलाया जा सकता है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Advertisement

इसे आसानी से फॉर्मूलेशन में डाला जा सकता है। चंदन के तेल का यूज दुनिया के बेहतरीन परफ्यूम बनाने में एक फिक्सेटिव के रूप में भी किया जाता है। इसकी सुगंध नसों पर शांत प्रभाव डालती है। इसका उपयोग पिंपल्स, डैंड्रफ और बालों के झडऩे की समस्या दूर करने में भी किया जाता है। लाल चंदन या रक्त चंदन त्वचा को तेज धूप से बचाता है। इसका उपयोग पिंपल्स, सूजन, स्किन की सेंसिटिविटी, एलर्जी से होने वाले चकत्ते, जलन, रूसी और पिग्मेंटेशन के इलाज में भी किया जाता है। देश की जानी-मानी ब्यूटीशियन शहनाज हुसैन द्वारा यहां बताए जा रहे कुछ घरेलू उपचार आपकी खूबसूरती निखारने में मदद करेंगे…

1. चंदन के पेस्ट को पिंपल्स या फोड़े-फुंसियों पर लगाया जा सकता है। इसमें गुलाब जल की एक या दो बूंदें डालें और लगाएं।

Advertisement

2. ऑइली और पिंपल्स वाली त्वचा के लिए
मुल्तानी मिट्टी को चंदन के पेस्ट और गुलाब जल के साथ मिलाकर चेहरे पर लगाएं। जब यह सूख जाए
तो इसे धो लें।

3. गर्मी के मौसम में नहाने के पानी में चंदन का तेल मिलाएं। यह प्राकृतिक रूप से ठंडक देता है और मन पर शांत प्रभाव डालता है।

Advertisement

4.ऑइली और मिली-जुली स्किन के लिए प्रोटेक्टिव और रिफ्रेश स्किन टॉनिक बनाना हो तो 50 मिलीलीटर गुलाब जल में चंदन के तेल की 10 बूंदें मिला कर लगाएं।

5. तनाव से बचने के लिए अपने टी लाइट डिफ्यूजर में थोड़े से पानी में चंदन के तेल की 2 बूंदें डालें। यह तनाव दूर करने में मदद करती हैं।

Related Articles

Write a review