Advertisement

चंद्रग्रहण का नजारा नहीं दिखाई दिया बड़ी संख्या में वेधशाला पहुंचे थे लोग

उज्जैन। कार्तिक पूर्णिमा पर मंगलवार को साल 2022 के आखिरी चंद्र ग्रहण का नजारा उज्जैन में नहीं दिखाई दिया। पश्चिमी विक्षोभ के कारण घने बादल छाए रहने से शहरवासियों को खगोलीय घटना दिखाई नहीं दी। धर्मशास्त्रीय मान्यता के अनुसार ग्रहण मोक्ष के पश्चात मंदिरों का शुद्धिकरण किया गया। इसके बाद पूजन आरती हुई।

 

Advertisement

शासकीय जीवाजी वेधशाला के अधीक्षक डॉ. राजेंद्र प्रकाश गुप्त ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के कारण दोपहर बाद से ही उज्जैन में बादल छाए थे, इसलिए शाम 5 बजकर 43 मिनट पर चंद्रोदय दिखाई ही नहीं दिया।

वेधशाला में खगोलीय घटना का नजारा देखने आए लोग चंद्रोदय का इंतजार करते रहे, लेकिन शाम 6 बजकर 19 मिनट ग्रहण मोक्ष के समय तक चंद्रमा बादलों की ओट से बाहर नहीं आया। इसके चलते उज्जैन में ग्रहण का नजारा दिखाई नहीं दिया।

Advertisement

इधर धार्मिक मान्यता के अनुसार मंदिर तथा घरों में ग्रहण का सूतक होने से पूजन-पाठ नहीं किया गया। मोक्ष के बाद शाम को मंदिरों को धोकर शुद्ध किया गया। पुजारियों ने मंदिरों में आरती पूजा की। बड़ी संख्या में श्रद्धालु शिप्रा स्नान करने पहुंचे।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें