चंद्रग्रहण: मप्र में सबसे पहले सिंगरौली में दिखेगा

भोपाल। साल का पहला चंद्रग्रहण मंगलवार को होगा। भारत में यह ग्रहण ग्रस्तोदय के रूप में दिखाई देगा। हालांकि यहां पूर्ण नहीं, बल्कि आंशिक चंद्रग्रहण ही कुछ मिनटों के लिए दिखेगा। मध्यप्रदेश में सबसे पहले चंद्रग्रहण सिंगरौली जिले में दिखेगा। आंशिक ग्रहण दोपहर 3 बजकर 20 मिनट 7 सेकंड से शुरू होगा। पूर्णग्रहण 4 बजकर 34 मिनट 34 सेकंड पर शुरू होकर 5 बजकर 32 मिनट 49 सेकेंड पर खत्म हो जाएगा।

Advertisement
Advertisement









