Advertisement

जम्मू-कश्मीर :सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में दो आतंकी ढेर, एनकाउंटर जारी

श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जिले में शनिवार को सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में दो आतंकवादी मार गिराए गए. एनकाउंटर जारी है. पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि सुरक्षा बलों ने आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना मिलने के बाद दक्षिण कश्मीर जिले के रानीपुरा इलाके के क्वारीगाम में घेराबंदी और सर्च ऑपरेशन शुरू किया.

Advertisement

अधिकारी ने बताया कि इलाके में तलाश के दौरान आतंकवादियों ने उनपर गोली चला दी. बलों ने इसपर जवाबी कार्रवाई की जिससे मुठभेड़ शुरू हो गई और दो आतंकवादियों को मार गिराया गया. उन्होंने बताया कि मारे गए आतंकवादियों की पहचान और वे किस संगठन से संबद्ध थे यह सुनिश्चित किया जा रहा है.

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें