Popup Image
Advertisement

जहां प्रतिबंध का फ्लेक्स लगा, वहीं फोटो सेशन

महाकालेश्वर मंदिर में मोबाइल प्रतिबंध बेअसर, व्यवस्था गार्डों के भरोसे

Advertisement

अक्षरविश्व न्यूज. उज्जैन महाकालेश्वर मंदिर में दर्शनों के लिये पहुंचने वाले श्रद्धालु अपने मोबाइलों से मंदिर परिसर में फोटो खींचकर यादों को अविस्मरणीय बनाते हैं। हालांकि मंदिर परिसर में फोटो, वीडियोग्राफी कर कुछ लोगों द्वारा दुरुपयोग किया गया। जिसके बाद मंदिर समिति ने मोबाइल लेकर मंदिर में प्रवेश करने को प्रतिबंधित किया था, लेकिन वर्तमान में यह व्यवस्था गार्डों के भरोसे संचालित हो रही है।

माइक से एनाउंस कर समिति के कर्मचारियों द्वारा श्रद्धालुओं को निर्देशित किया जाता है कि मंदिर परिसर में मोबाइल लेकर आना, उससे फोटो खींचना प्रतिबंधित है। यहां तक कि मंदिर परिसर में अनुमति प्राप्त फोटोग्राफरों ने ओंकारेश्वर मंदिर के सामने एक फ्लेक्स भी लगा दिया है जिस पर मोबाइल प्रतिबंध की बात लिखी है, लेकिन दर्शनों के बाद परिसर में आने वाले अधिकांश लोग यहां खड़े होकर मोबाइलों से फोटो सेशन करते नजर आते हैं। यहीं पर सिक्योरिटी गार्ड भी घूमते हैं। भीड़ एकत्रित होने पर लोगों को फोटो नहीं खींचने और आगे बढऩे के निर्देश देते हैं लेकिन मोबाइल लेकर श्रद्धालुओं का मंदिर में प्रवेश जारी है।

Advertisement

लॉकर सुविधा पर खर्च किये थे लाखों रुपए

मंदिर समिति द्वारा श्रद्धालुओं के मोबाइल मंदिर परिसर में प्रतिबंधित करने के बाद मंदिर के प्रवेश द्वारों पर मोबाइल सुरक्षित रखने के लिये लॉकर बनाए गए थे। इनमें श्रद्धालु अपने मोबाइल रखकर पर्ची प्राप्त करते और दर्शनों से लौटकर पुन: पर्ची देकर अपने मोबाइल प्राप्त करते थे, लेकिन वर्तमान में यह व्यवस्था भी बंद हो चुकी है।

Advertisement

गार्डों की मनमानी से चलती व्यवस्था

महाकालेश्वर मंदिर में प्रत्येक प्रवेश द्वार और परिसर में प्रायवेट सिक्योरिटी कंपनी के कर्मचारी गार्ड के रूप में तैनात हैं। यही गार्ड प्रतिदिन निर्धारित कर लेते हैं कि मंदिर में मोबाइल लेकर प्रवेश वर्जित रखना है अथवा लोगों को मोबाइल के साथ प्रवेश देना है। इनकी मनमानी और प्रतिदिन बदलती व्यवस्था से लोग परेशान हो रहे हैं।

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें