Advertisement

झूला झूल रही छात्रा की करंट से मौत

अक्षरविश्व न्यूज. इंदौर:बिजासन टेकरी पर कल रात हुए एक हादसे में दसवीं कक्षा की एक छात्रा की मौत हो गई। वह अपने छोटे भाई और माता-पिता के साथ बिजासन टेकरी पर दर्शन करने और मेला घूमने पहुंची थी। छात्रा के साथ उसके भाई को भी करंट लगा है, बचाने में पिता को भी झटके लगे।

Advertisement

गनीमत रही कि उनकी जान बच गई। एरोड्रम थाना पुलिस के अनुसार बिजासन टेकरी पर लगे झूले पर कल रात यह हादसा हुआ। मृतका का नाम कनक पिता पवन रनवासी निवासी एरोड्रम है। पवन की हातोद में इलेक्ट्रिक की दुकान है। वह पत्नी और बच्चों के साथ बिजासन माता के दर्शन करने आए थे। यहां बच्चों ने झूला झूलने की बात कही तो दोनों बच्चों को झूले में बिठाया था।

झूला रुकने के बाद जब वह नीचे उतरने लगे तो नीचे लगी लोहे की जाली में करंट फैल गया। कनक और उसका छोटा भाई नयन दोनों ही करंट की चपेट में आ गए। पिता पवन ने यह देखा तो उन्होंने नयन को पकड़ कर खींचा, जिसमें उन्हें भी करंट लगा। हालांकि नयन बच गया। इसके बाद उन्होंने कनक को निकालने की कोशिश की लेकिन कनक करंट की चपेट में आ गई। उसे बचाने में पिता पवन को भी करंट के झटके लगे।

Advertisement

जैसे-तैसे बच्ची को करंट की चपेट से बाहर निकाला और अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। इधर सूत्रों का कहना है कि झूले में करीब आधा दर्जन लोग करंट की चपेट में आए थे। उन्हें इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती किया गया था। झूला मालिक के बारे में जानकारी सामने आई है कि उसका नाम अरविंद चौहान है, बिना परमिशन के उसने झूला लगाया था। इस वजह से उस पर 188 की कार्रवाई भी की गई। मामले में पुलिस ने मर्ग कायम किया है।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें