Advertisement

टी-20 वर्ल्ड कप: दूसरा सेमीफाइनल आज मुंबई में

भारत-इंग्लैंड आईसीसी इवेंट में तीसरी बार भिड़ेंगे, दोनों को मिल चुकी 1-1 जीत

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Advertisement

मुंबई। टी-20 वर्ल्ड कप का दूसरा सेमीफाइनल आज भारत और इंग्लैंड के बीच खेला जाएगा। मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में शाम 7 बजे शुरू होगा। टॉस 6:30 बजे होगा।

दोनों टीमें सेमीफाइनल में लगातार तीसरी बार भिड़ेंगी। इससे पहले 2022 और 2024 में भी दोनों के मैच हुए और 1-1 जीत दोनों को मिली। सेमीफाइनल जीतने के बाद दोनों टीमों ने फाइनल भी जीता। भारत की टीम छठी बार टी-20 वर्ल्ड कपके सेमीफाइनल में पहुंची है। टीम इससे पहले 2007, 2014, 2016, 2022 और 2024 में भी टॉप-4 टीमों में जगह बना चुकी है, टीम ने 5 में से 3 सेमीफाइनल जीते।

Advertisement

वर्ल्ड कप में छठी बार होगा सामना
भारत और इंग्लैंड के बीच अब तक कुल 29 टी-20 मुकाबले खेले गए। भारत ने 17 और इंग्लैंड ने 12 मैच जीते। टी-20 वल्र्ड कप में दोनों ने 5 मैच खेले। भारत ने 3 और इंग्लैंड ने 2 जीते। इस टी-20 वल्र्ड कप में भारत के लिए सूर्यकुमार यादव शानदार फॉर्म में नजर आए हैं। उन्होंने 7 मैचों में 231 रन बनाए हैं, जिसमें उनका बेस्ट स्कोर 84 रन रहा। गेंदबाजी में वरुण चक्रवर्ती ने बेहतरीन प्रदर्शन किया।

Advertisement

Related Articles

Write a review