टीम इंडिया की लगातार दूसरी हार

वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टी20 में भारतीय टीम को रोमांचक मुकाबले में दो विकेट से हार का सामना करना पड़ा है। इस हार के साथ ही टीम इंडिया पांच मैच की सीरीज में 0-2 से पीछे हो गई है। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए सात विकेट खोकर 152 रन बनाए थे।

Advertisement
इसके जवाब में वेस्टइंडीज ने आठ विकेट खोकर 18.5 ओवर में 155 रन बना लिए और मैच अपने नाम किया। भारत के लिए सबसे ज्यादा 51 रन तिलक वर्मा ने बनाए। हार्दिक ने तीन और चहल ने दो विकेट लिए। वेस्टइंडीज के लिए निकोलस पूरन ने 67 रन की मैच जिताऊ पारी खेली। अकील हुसैन, रोमारियो शेफर्ड और अल्जारी जोशेफ ने दो-दो विकेट लिए।
Advertisement









