टीवी एक्ट्रेस कनिका मान भस्मार्ती में शामिल, बाबा का लिया आशीर्वाद

अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन। टीवी अभिनेत्री कनिका मान मंगलवार तडक़े भगवान महाकालेश्वर के दरबार पहुंचीं। उन्होंने नंदी हॉल में बैठकर भस्म आरती के अलौकिक दर्शन किए और बाबा महाकाल का आशीर्वाद लिया। कनिका मान सुबह करीब 4 बजे मंदिर परिसर पहुंचीं। आरती के दौरान वह पूरी तरह भक्ति के रंग में डूबी नजर आईं। दर्शन के पश्चात मीडिया से चर्चा करते हुए कनिका ने बताया कि वह पहली बार महाकाल मंदिर आई हैं। उन्होंने मंदिर समिति की व्यवस्थाओं की प्रशंसा करते हुए कहा कि भस्मार्ती में शामिल होना उनके लिए एक यादगार अनुभव रहा।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
Advertisement
इन शोज से मिली पहचान
कनिका ने गुड्डन तुमसे ना हो पाएगा, बढ़ो बहू और वेब सीरीज रूहानियत में काम किया। रियलिटी शो खतरों के खिलाड़ी 12 में अपने साहस का परिचय दिया।
Advertisement









