डॉ. चित्रा जैन का नाम हार्वर्ड वल्र्ड रिकॉर्ड में दज

उज्जैन। शासकीय हाई स्कूल मोहनपुरा की प्राचार्य एवं साहित्यकार डॉ. चित्रा का नाम हार्वर्ड वल्र्ड रिकॉर्ड लंदन में दर्ज किया गया है। आज़ादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर अंतरराष्ट्रीय काव्य संकलन अखंड भारत एक युग दृष्टा में उनकी कविता Óभारत देश महानÓ के लिए उन्हें पुरस्कृत किया। डॉ. जैन ने बताया कि भारतीय संविधान द्वारा स्वीकृत 19 भाषाओं में अंतरराष्ट्रीय काव्य संकलन जो कि आईएसबीएन नम्बर युक्त पुस्तक अखंड भारत: एक युग दृष्टा अंतर्गत रचनाओं का संग्रह हार्वर्ड वल्र्ड रिकॉर्ड लंदन के लिए संकलित किया गया। यह काव्य संकलन हार्वर्ड वल्र्ड रिकॉर्ड्स लंदन में 1 अगस्त 2022 को दर्ज हो चुका है। इस अवसर पर इंटरनेशनल ह्यूमन राइट्स ऑर्गेनाइजेशन की ओर से भी सम्मानित किया गया।

Advertisement
Advertisement









