पटाखा फैक्ट्री में ब्लास्ट, 20 लोगों की मौत,धमाके की आवाज 5km दूर तक सुनाई दी

आंध्र प्रदेश के काकीनाडा जिले के वेटलापलेम गांव में शनिवार दोपहर पटाखा बनाने वाली एक यूनिट में भीषण विस्फोट हो गया। हादसे में 20 लोगों की मौत हो गई, जबकि 6 अन्य गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। विस्फोट के समय यूनिट में 20 से अधिक कर्मचारी कार्यरत थे।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दोपहर करीब 2 बजे जोरदार धमाका हुआ, जिसकी आवाज लगभग 5 किलोमीटर दूर तक सुनी गई। धमाका इतना तीव्र था कि कई शव पास के धान के खेतों में जा गिरे। स्थानीय ग्रामीणों ने तत्काल मौके पर पहुंचकर घायलों को अस्पताल पहुंचाया।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि घटनास्थल के आसपास खेतों में बिखरे अवशेषों की तलाश के लिए ड्रोन की मदद ली जा रही है। काकीनाडा गवर्नमेंट हॉस्पिटल के अधीक्षक के अनुसार अस्पताल में भर्ती घायलों में से कई 90 से 100 प्रतिशत तक झुलसे हुए हैं और उनका उपचार जारी है।फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।










