Advertisement

पाकिस्तानी गैंगस्टर शहजाद से जुड़े दो गुर्गे ग्वालियर के निकले

दिल्ली-एनसीआर में ग्रेनेड हमले, साजिश नाकाम

Advertisement

ग्वालियर। दिल्ली-एनसीआर में ग्रेनेड हमले और टारगेट किलिंग की साजिश को दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने नाकाम कर दिया है। स्पेशल सेल पुलिस ने आईएसआई से जुड़े पाकिस्तानी गैंगस्टर शहजाद भट्टी के इशारों पर काम करने वाले दो गुर्गो को पकड़ा है। दोनों ग्वालियर के डबरा के रहने वाले हैं। एक गुर्गे को दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने डबरा के बंजारापुरा से उठाया था, जबकि दूसरे को दिल्ली के पास से पकड़ा है।

इनके मोबाइल से कुछ संदिग्ध वीडियो व वॉइस नोट्स मिले हैं। दोनों गुर्गे ग्वालियर डबरा निवासी 21 वर्षीय राजवीर सिंह व 19 वर्षीय विवेक बंजारा हैं। दिल्ली पुलिस ने पांच दिन की रिमांड पर लिया है। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने खुलासा किया है कि शहजाद के इशारों पर उसके यह गुर्गे एनसीआर क्षेत्र में फायरिंग, ग्रेनेड हमले और टारगेट किलिंग करने की साजिश रचने वाले थे। इनके पाकिस्तानी गैंगस्टर शहजाद भट्टी गैंग से जुड़े होने के सबूत मिले हैं। राजवीर और विवेक बंजारा ग्वालियर के डबरा क्षेत्र के रहने वाले हैं। पुलिस के अनुसार, इन दोनों को सोशल मीडिया के माध्यम से गिरोह में भर्ती किया था।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें