पाश्र्वनाथ भगवान के मोक्ष कल्याणक पर चढ़ाया 23 किलो का लड्डू

उज्जैन। श्रावण सुदी अष्टमी पर 23वें तीर्थंकर पाश्र्वनाथ भगवान के मोक्ष कल्याणक पर अवंति पाश्र्वनाथ मंदिर में 23 किलो का लड्डू चढ़ाया। दरबारी लालजी, सरदारी देवी फुलेचा की स्मृति में अरुण कुमार नीना रजत सर्राफ परिवार द्वारा लड्डू चढ़ाया। अवंति कल्याण मंदिर महिला मंडल द्वारा पंच कल्याणक पूजा पढ़ाई गई।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe
Advertisement
आभा बांठिया, चंदन जैन, कुसुम जैन, दीपिका सेठिया, पुष्पा व्होरा, सपना तातेड़, कल्पना जैन, रानी कोठरी, मधु चापावत, पुष्पा नाहर, संगीता जैन, सपना लोढ़ा, साधना लोढ़ा, रानू, पल्लवी जैन, मधु सर्राफ उपस्थित थी।
Advertisement









