Advertisement

फर्जी एडवाइजरी फर्म ने चार करोड़ रुपये ठगे

इंदौर। क्राइम ब्रांच ने फर्जी एडवाइजरी फर्म पर छापा मारा है। पुलिस ने संचालक विकास चौहान को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपित ने गिरोह के सदस्यों की मदद से करीब चार करोड़ रुपये की धोखाधड़ी की है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe

Advertisement

निवेशक अभी तक सेबी में शिकायतें कर रहे थे। कार्रवाई न करने पर पुलिस आयुक्त मकरंद देऊस्कर को शिकायत की और पुलिस ने केस दर्ज कर लिया।डीसीपी (अपराध) निमिष अग्रवाल के मुताबिक, नितिन कमल कुमार जैन निवासी सरकंडा बिलासपुर (छग) की शिकायत पर ग्रोइंग डिजायर मैनेजमेंट एडवाइजरी फर्म पर कार्रवाई की है।

नितिन ने पुलिस को बताया कि आरोपितों ने शेयर बाजार में निवेश का झांसा देकर मार्च 2019 से अक्टूबर 2019 तक अलग-अलग खातों में 16 लाख 45 हजार रुपये जमा करवा लिए।

Advertisement

पुलिस ने बैंक की जानकारी निकाली तो पता चला कि खाता विकास चौहान निवासी अंबिका नगर के नाम से है। जिन नंबरों का उपयोग हुआ वह मिथिलेश तिवारी, मनोज पाटीदार, विकास चौहान के नाम से निकले।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें