Popup Image
Advertisement

फिल्म ‘Rehna Hai Tere Dil Me’ का बनेगा सीक्वल

साल 2001 में रिलीज हुई फिल्म ‘रहना है तेरे दिल में’ ऑडियंस को काफी पसंद आई थी। आर. माधवन, दिया मिर्जा और सैफ अली खान स्टार्रर इस फिल्म ने भले ही बॉक्स ऑफिस पर कमाल नहीं दिखाया हो लेकिन जब ये फिल्म टेलीविजन पर दिखाई गई तो लोगों को खूब रास आई। अब सुनने में आया है कि ओरिजिनल फिल्ममेकर वासु भगनानी के बेटे जैकी भगनानी इस फिल्म का सीक्वल बनाने की तैयारी में जुट गए हैं।

Advertisement

फिल्म के करीबी सूत्र बताते हैं, “जैकी भगनानी फिल्म ‘रहना है तेरे दिल में’ को फिर से बनाना चाहते हैं जिसमें वे फिर से आर. माधवन, दीया मिर्जा और सैफ अली खान को लेना चाहते थे। शुरुआती प्लान के मुताबिक वे 20 साल के बाद की कहानी दिखाना चाहते हैं। जैकी पर्सनली तकरीबन पिछले 1 साल से इस फिल्म की कास्टिंग पर काम कर रहे हैं।सूत्र आगे बताते हैं, “फिल्म की कास्टिंग शुरू हो चुकी है और फिलहाल कृति सैनन को बतौर लीड एक्ट्रेस फाइनल कर दिया गया है। इस बार की कहानी भी एक लड़की और दो लड़कों के इर्द-गिर्द होगी। एक्टर्स का चयन अभी होना बाकी है। फिल्म बहुत ही शुरुआती स्टेज पर है लेकिन इतना तय है कि फिल्ममेकर सैफ, दिया और माधवन को इसके प्रमोशन के लिए जरूर अप्रोच करेंगे।”

सूत्र आगे बताते हैं, “फिल्म की कास्टिंग शुरू हो चुकी है और फिलहाल कृति सैनन को बतौर लीड एक्ट्रेस फाइनल कर दिया गया है। इस बार की कहानी भी एक लड़की और दो लड़कों के इर्द-गिर्द होगी। एक्टर्स का चयन अभी होना बाकी है। फिल्म बहुत ही शुरुआती स्टेज पर है लेकिन इतना तय है कि फिल्ममेकर सैफ, दिया और माधवन को इसके प्रमोशन के लिए जरूर अप्रोच करेंगे।”

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें