Advertisement

सीएम योगी से मिले सनी देओल और प्रीति जिंटा, ‘बटवारा 1947’ का किया प्रमोशन

14 अगस्त को रिलीज होगी राजकुमार संतोषी की फिल्म, मुलाकात की तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा

Advertisement

लखनऊ। अभिनेता सनी देओल और अभिनेत्री प्रीति जिंटा अपनी आगामी फिल्म ‘बटवारा 1947’ के प्रमोशन के सिलसिले में शुक्रवार को लखनऊ पहुंचे। इस दौरान दोनों कलाकारों ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री Yogi Adityanath से उनके सरकारी आवास पर शिष्टाचार मुलाकात की।

मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री ने दोनों कलाकारों का स्वागत किया और उन्हें हिंदू देवी-देवताओं की प्रतिमाएं भेंट कीं। सनी देओल ने मुलाकात की तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा करते हुए मुख्यमंत्री के साथ हुई आत्मीय बातचीत को सुखद बताया। वहीं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी तस्वीरें साझा कर इसे शिष्टाचार भेंट बताया।

Advertisement

फिल्म के प्रचार के लिए लखनऊ पहुंचे सनी देओल और प्रीति जिंटा के साथ सनी के बेटे करण देओल भी मौजूद रहे। राजकुमार संतोषी के निर्देशन में बनी ‘बटवारा 1947’ 14 अगस्त 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म का मुकाबला बॉक्स ऑफिस पर इमरान हाशमी की आवारापन 2 से होगा।

भारत-पाकिस्तान विभाजन की पृष्ठभूमि पर आधारित यह फिल्म प्यार, त्याग और साहस की कहानी को दर्शाती है। फिल्म में सनी देओल और प्रीति जिंटा के अलावा शबाना आजमी, करण देओल, अली फजल, अभिमन्यु सिंह, खुशी हजारे और कनिका कपूर भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। हाल ही में फिल्म का नया गीत ‘तबस्सुम’ भी रिलीज हुआ है।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें