Popup Image
Advertisement

मझगांव डॉक में 500 अप्रेंटिस पदों पर भर्ती, 8वीं से ITI पास कर सकते हैं आवेदन

मझगांव डॉक शिपबिल्डर्स लिमिटेड (MDL) ने अप्रेंटिस भर्ती 2026 के लिए अधिसूचना जारी कर दी है। इस भर्ती अभियान के तहत कुल 495 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। इच्छुक उम्मीदवार 11 जून 2026 से 1 जुलाई 2026 तक एमडीएल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

Advertisement

पदों का वर्गीकरण और योग्यता

इस भर्ती में अभ्यर्थियों को ट्रेड के अनुसार तीन समूहों में बांटा गया है।

समूह ए में वे उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं जिन्होंने 10वीं पास की हो। इसमें ड्राफ्ट्समैन (मैकेनिकल), इलेक्ट्रीशियन, फिटर, पाइप फिटर और स्ट्रक्चरल फिटर जैसे ट्रेड शामिल हैं। इस समूह के लिए आयु सीमा 1 अक्टूबर 2026 के अनुसार 15 से 19 वर्ष निर्धारित की गई है।

Advertisement

समूह बी में आईटीआई उत्तीर्ण उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। इसमें स्ट्रक्चरल फिटर, इलेक्ट्रीशियन, ड्राफ्ट्समैन, इलेक्ट्रॉनिक मैकेनिक, पेंटर, वेल्डर, सीओपीए और बढ़ई जैसे ट्रेड शामिल हैं। इस श्रेणी में आयु सीमा 16 से 21 वर्ष तय की गई है।

समूह सी में 8वीं पास उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं, जिनके लिए रिगर और वेल्डर (गैस एवं इलेक्ट्रिक) ट्रेड शामिल हैं। इस समूह में आयु सीमा 14 से 18 वर्ष रखी गई है। आरक्षित वर्गों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु में छूट दी जाएगी, जिसमें एससी और एसटी उम्मीदवारों को 5 वर्ष की छूट मिलेगी।

Advertisement

चयन प्रक्रिया

इस भर्ती में चयन तीन चरणों में किया जाएगा। सबसे पहले कंप्यूटर आधारित ऑनलाइन परीक्षा (CBT) होगी। इसके बाद सफल उम्मीदवारों के दस्तावेजों का सत्यापन किया जाएगा और योग्यता के आधार पर ट्रेड आवंटित किए जाएंगे। अंतिम चरण में मेडिकल टेस्ट होगा।

आवेदन शुल्क

जनरल, ओबीसी, एसईबीसी, ईडब्ल्यूएस और एएफसी वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 100 रुपये निर्धारित किया गया है। वहीं एससी, एसटी और दिव्यांग (PWD) उम्मीदवारों के लिए आवेदन पूरी तरह निशुल्क रहेगा।

आवेदन प्रक्रिया

उम्मीदवार सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट mazagondock.in पर जाएं और रजिस्ट्रेशन करें। इसके बाद लॉगिन करके आवेदन फॉर्म भरें, जरूरी दस्तावेज अपलोड करें और शुल्क का भुगतान करें (यदि लागू हो)। अंत में फॉर्म सबमिट कर उसका प्रिंटआउट सुरक्षित रख लें।

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें