Advertisement

मध्यप्रदेश के 11 जिलों में अगले 24 घंटे में बारिश का यलो अलर्ट

मानसून देश के करीब 80% हिस्से में पहुंच चुका है। केरल में 2 दिन देरी से पहुंचने वाला मानसून उत्तर प्रदेश और मध्यप्रदेश सहित कई राज्यों में समय से एक सप्ताह पहले ही पहुंच गया। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे में असम, बंगाल, सभी पूर्वोत्तर राज्यों सहित कई इलाकों में भारी बारिश की आशंका जताई है।

Advertisement

मध्यप्रदेश में मानसून धीरे-धीरे पूरे प्रदेश में सक्रिय हो रहा है। सोमवार को भी भोपाल, गुना और होशंगाबाद में बादल जमकर बरसे। सागर में सुबह से मौसम साफ रहा। मौसम विभाग ने प्रदेश के 11 जिलों में बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है।

अगले 24 घंटों में इन जिलों में तेज बारिश की संभावना है। होशंगाबाद संभाग, सीहोर, खंडवा, खरगोन, बुरहानपुर, शाजापुर, देवास, छिंदवाड़ा, सीधी, सिंगरौली व सतना जिले में यलो अलर्ट जारी किया है। गरज-चमक के साथ 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने और भारी वर्षा की चेतावनी दी गई है।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें