Advertisement

मध्यप्रदेश:कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर पर फूटा बाढ़ पीड़ितों का गुस्सा,लोगों ने गाड़ी पर फेंका कीचड़

श्योपुर। केंद्रीय कृषि मंत्री और स्थानीय भाजपा सांसद नरेंद्र सिंह तोमर को शनिवार को मप्र के बाढ़ प्रभावित श्योपुर शहर में स्थानीय लोगों के भारी विरोध का सामना करना पड़ा। श्योपुर शहर में अमराल और सीप नदियों में अभूतपूर्व बाढ़ की स्थिति के कुप्रबंधन का आरोप लगाते हुए स्थानीय लोगों ने केंद्रीय मंत्री के काफिले को रोकने की कोशिश की, उनके काफिले पर काले झंडे, झाड़ू और कीचड़ फेंका।

Advertisement

गुस्साए लोगों ने स्थानीय सांसद व कृषि मंत्री तोमर का स्वागत करने के लिए नहीं बल्कि स्थानीय प्रशासन द्वारा स्थिति के कुप्रबंधन का विरोध करने के लिए ताली बजाई। प्रदर्शन में ज्यादातर गणेश बाजार क्षेत्र के व्यापारी और परिवार शामिल थे। सभी ने बताया कि उनकी दुकानों में बाढ़ का पानी घुस जाने के कारण भारी नुकसान हुआ है।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें