Advertisement

महाशिवरात्रि पर पारंपरिक परिधान पहनने की सोच रही हैं तो ये विकल्प चुनें

महाशिवरात्रि भगवान शिव और माता पारवती के शुभ विवाह के उपलक्ष्य में मनाया जाने वाला त्योहार है। हिन्दुओं को इस पावन पर्व का बेसब्री से इंतजार रहता है और वे इस दिन पूरे हर्षों उल्लास के साथ भोले बाबा की पूजा-अर्चना करते हैं। इस खास मौके पर महिलाओं को स्नान करके साफ-सुथरे कपड़ों में तैयार होना चाहिए और श्रृंगार भी करना चाहिए। अगर, आप महाशिवरात्रि पर पारंपरिक परिधान पहनने की सोच रही हैं तो ये विकल्प चुनें।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Advertisement

महाशिवरात्रि पर किस रंग के कपड़े पहनना शुभ होता है?

महाशिवरात्रि पर आपको ऐसे रंग के कपड़े पहनने चाहिए, जो शुभ हों। मान्यताओं के अनुसार, भोले बाबा को हरा रंग अति प्रिय है, जिस रंग का सूट और साड़ी बेहद खूबसूरत लगती हैं। अगर आप पूजा के समय इस रंग के वस्त्र पहनेंगी, तो भगवान शिव आप पर अपनी कृपा बरसाएंगे। हरे के अलावा, आप पूजा के समय लाल, सफेद, गुलाबी और नारंगी रंगों के कपड़े भी चुन सकती हैं।

Advertisement

महाशिवरात्रि पर किस रंग के कपड़े पहनने से बचें?
महाशिवरात्रि के दिन पूजा करते समय भगवान शिव के समक्ष काले रंग के वस्त्र धारण नहीं करना चाहिए. इसके अलावा इस दिन नीले रंग के कपड़े पहनने की भी मनाही है. इस रंग के कपड़े नकारात्मक ऊर्जा को आकर्षित करते हैं, जिससे आपकी पूजा में बाधा उत्पन्न हो सकती है

बनारसी साड़ी
महिलाओं के बीच बनारसी साड़ियों की लोकप्रियता कम नहीं होती, क्योंकि वे शाही लुक प्रदान करती हैं। आप महाशिवरात्रि पर पूजा करते समय पीले या हरे रंग की बनारसी साड़ी पहन सकती हैं। ये साड़ियां वाराणसी में तैयार की जाती हैं और इन्हें बनारसी सिल्क से बनाया जाता है। इसके साथ कंट्रास्ट वाले रंग का ब्लॉउज सिलवाएं और बाजुओं को लंबा रखवाएं। आप बनारसी साड़ी के साथ कुंदन वाली झुमकियां पहन सकती हैं और बालों में जूड़ा बना सकती हैं।

Advertisement

कॉटन का सूट
कॉटन के कपड़े से बनने वाले सूट सबसे आरामदायक होते हैं, जिन्हें पहनकर पूजा करना आसान होता है। आप भोले बाबा की अर्चना करते समय फूलों वाले प्रिंट वाला कॉटन का सूट पहन सकती हैं। ऐसा सूट चुनें, जिसका कुर्ता A लाइन वाला हो या नायरा कट का हो। इस तरह के परिधान के साथ आपको ऑक्सीडाइज्ड कंगन, झुमके, पायल, अंगूठियां और हार पहनने चाहिए। अपने बालों को खुला रखें या आधे बाल लेकर क्लेचर लगा लें।

ऑर्गेंजा साड़ी
पिछले कुछ सालों से महिलाओं को ऑर्गेंजा साड़ियां बेहद पसंद आने लगी हैं। ये साड़ियां हल्के रंगों वाली होती हैं और इन पर बेहद खूबसूरत कढ़ाई की जाती है। आप इस पावन अवसर के लिए नारंगी, हरी, लाल , गुलाबी, पीच या सफेद रंग की ऑर्गेंजा साड़ी चुन सकती हैं। इसके साथ स्लीवलेस या हॉल्टेर नेक ब्लाउज पहनें। आप अपने लुक को पूरा करने के लिए कानों में चांद बालियां, पैरों में पायल और हाथों में चूड़ियां पहन सकती हैं।

कुर्ती और प्लाजो
महाशिवरात्रि के मौके पर महिलायें कुर्ती पहन सकती हैं और उसके साथ प्लाजो स्टाइल कर सकती हैं। यह सबसे आदर्श विकल्प हो सकता है, क्योंकि यह बेहद आरामदायक होता है और इसे पहनकर चलने फिरने में भी आसानी होती है। आप सफेद रंग की कुर्ती के साथ लाल, हरा या किसी अन्य रंग का प्लाजो पहन सकती हैं। लुक को पूरा करने के लिए प्लाजो के रंग का ही दुपट्टा ओढ़ें, ताकि आपका आउटफिट संतुलित लगे।

Related Articles

Write a review