माता को छप्पन भोग लगाकर की महाआरती

उज्जैन। हरसिद्धि माता की पाल के नीचे शीतला माता की गली में नवरात्रि महोत्सव में माता को छप्पन भोग लगाकर महाआरती की गई। इस दौरान भजन संध्या का भी आयोजन किया गया।

Advertisement
गणेश नवयुवक मंडल अध्यक्ष शुभम रावत ने बताया कि महापौर मुकेश टटवाल और भाजपा नगर अध्यक्ष विवेक जोशी, सोनल अजय जोशी, हेमंत वर्मा, गिरीश शास्त्री, महाकालेश्वर पुरोहित विजय उपाध्याय ने महाआरती की।
श्याम दरबार और भजन संध्या का आयोजन किया। धर्मेंद्र यादव, धनंजय शर्मा, योगेश उपाध्याय, श्रवण यादव, तुषार गुप्ता, मोहित सिंगोदिया, शिवम शर्मा, सचिन गुप्ता, शुभम मालवीय, शुभम जैन, वल्लभ शर्मा, शुभम शिंदे मौजूद रहे। महाआरती और 56 भोग लगाकर खिचड़ी का प्रसाद वितरण भी किया।
Advertisement









