Advertisement

मासूम से नाबालिगों ने की दरिंदगी, बुजुर्गों ने दिया साथ

75 वर्षीय बुजुर्ग ने घर में दी जगह, युवक ने बनाया वीडियो, चार दिन तक खौफ में रही पीडि़ता, चुप्पी टूटी तो आरोपी हवालात में

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe

Advertisement

अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन। झारड़ा क्षेत्र में मासूम बालिका के साथ दो नाबालिगों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। इस जघन्य अपराध में बुजुर्गों और युवाओं ने सहयोग किया। चार दिन खौफ में रहने के बाद पीडि़ता ने चुप्पी तोड़ी और पुलिस को शिकायत की तो पुलिस ने सभी पांचों आरोपियों को सलाखों के पीछे पहुंचा दिया है।

वारदात 24 मार्च की है। पुलिस जांच में जो तथ्य सामने आए हैं, वे चौंकाने वाले हैं। यहां दो नाबालिगों ने एक नाबालिग लड़की (करीब 11 साल) का न सिर्फ सामूहिक बलात्कार किया बल्कि वीडियो भी बना लिया। इस घटना में गांव के ही बुजुर्ग और युवक ने सहयोग किया। घटना के बाद पीडि़ता इतनी भयभीत थी कि उसने चार दिनों तक किसी को कुछ नहीं बताया। शनिवार को साहस जुटाकर परिजनों के साथ झारड़ा थाना पहुंचकर आपबीती सुनाई।

Advertisement

टीआई आनंद भाबोर ने मामले की गंभीरता को देखते हुए सामूहिक दुष्कर्म, पॉक्सो एक्ट, एससी-एसटी एक्ट व वीडियो बनाने के कारण आईटी एक्ट की धाराओं में प्रकरण दर्ज किया हैं। टीआई भाबोर ने बताया कि रविवार को सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से वयस्कों को जेल और नाबालिगों को बाल संप्रेक्षण गृह भेज दिया गया है। मामले की तफ्तीश की जा रही है। जांच के बाद जल्द ही चालान कोर्ट में पेश किया जाएगा।

यह हैं आरोपी, जानिए क्या है इनकी भूमिका

Advertisement

दो नाबालिग- उम्र करीब 17 वर्ष, बारी-बारी दुष्कर्म किया।

75 वर्षीय भंवर सिंह आंजना- आरोप है कि इस बुजुर्ग ने नाबालिग आरोपियों को दुष्कर्म करने के लिए अपने घर में जगह उपलब्ध कराई।

57 वर्षीय नाथू स्वरूप- इसने आरोपियों की मदद की और उन्हें अपराध के लिए उकसाया।

22 वर्षीय राहुल- इसने वारदात के दौरान मोबाइल से वीडियो बनाया, ताकि पीडि़ता को डराया-धमकाया जा सके।

पुलिस की चेतावनी- वीडियो वायरल किया तो कठोर कार्रवाई

पुलिस ने अपील की है कि महिलाओं या बच्चों के विरुद्ध होने वाले किसी भी अपराध की जानकारी तत्काल पुलिस को दें, साथ ही सख्त चेतावनी दी गई है कि इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर साझा करना या उसे देखना भी दंडनीय अपराध है। ऐसा करने वालों के विरुद्ध आईटी एक्ट के तहत कठोरतम कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Write a review