Advertisement

मुख्यमंत्री पर हुआ चुनाव प्रचार के दौरान हमला

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री जगन मोहन रेड्डी चुनाव प्रचार के दौरान घायल हो गए। विजयवाड़ा में एक चुनावी यात्रा के दौरान उन्हें चोट आई है। जानकारी के मुताबिक, उनकी यात्रा पर कुछ व्यक्तियों ने पथराव किया।

Advertisement

घटना उस वक्त हुई, जब जगन मोहन रेड्डी मेमंता सिद्धम बस यात्रा कर रहे थे। वाईएसआरसीपी ने बताया कि कुछ अज्ञात व्यक्तियों ने सीएम की बस पर पथराव किया, जिससे उनकी बाईं आंख के ऊपर चोट लग गई.

मुख्यमंत्री कार्यालय (सीएमओ) के एक बयान में बताया गया कि पत्थर सीएम को तब लगा, जब वह विजयवाड़ा के सिंहनगर में विवेकानंद स्कूल सेंटर में यात्रा दौरान भीड़ का अभिनंदन कर रहे थे।

Advertisement

अधिकारियों को संदेह है कि इसे गुलेल से लॉन्च किया गया होग। इसके बाद बस पर सवार लोगों ने सीएम को संभाला और उनकी चोट को रूमाल से ढका। तत्काल मुख्यमंत्री को बस के अंदर ही एक डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार दिया।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें